SarkariKhhabri

India's No. 1 Portal for Sarkari Naukri & Exams

Advertisement

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana : बेटियों को मुफ्त स्कूटी, 400 करोड़ का बजट तय — आवेदन प्रक्रिया जानें

Advertisement

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana : रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Free Scooty Scheme 2026) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2026-27 के वित्तीय बजट के लिए इसकी घोषणा की गई है। कक्षा 12वीं में अच्छे अंक लाने वाली बेटियों को इसका लाभ यानी इसका फायदा दिया जाएगा। यूपी फ्री स्कूटी योजना के बारे में जानने के लिए आपको आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ना होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए सरकार ने छात्राओं की पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली मेधावी बेटियों के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ शुरू करने की घोषणा की है, ताकि दूरी और संसाधनों की कमी अब उनकी पढ़ाई में रुकावट न बने।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य उन छात्राओं को सहायता देना है जो कॉलेज आने-जाने की समस्या या आर्थिक कारणों से अपनी शिक्षा बीच में छोड़ देती हैं। यह योजना बेटियों को सुरक्षित, आसान और नियमित रूप से शिक्षा संस्थान तक पहुंचने में मदद करेगी।

जहां पर 12वीं में बच्ची अच्छा मार्क्स लाती है, तो सरकार उन्हें फ्री में स्कूटी देगी। इसका लाभ उन बेटियों को दिया जाएगा। जिनके परिवार की सालाना इनकम ढाई लाख से कम है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के बारे में जानना चाहते हो या आवेदन करना चाहते हो, तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें। जहां पर रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Free Scooty Scheme 2026) क्या है, इसके महत्व के बारे में, आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक से हमने बताया है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 – Overview

1योजना का नामरानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Free Scooty Scheme 2026)
2लाभार्थीउत्तर प्रदेश की 12वीं कक्षा में 75%+ अंक प्राप्त छात्राएं
3आय सीमापरिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम
4लाभनिःशुल्क इलेक्ट्रिक स्कूटी (लगभग 35,000 छात्राओं को)
5बजट₹400 करोड़
6आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट up.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध)
7महत्वपूर्ण दस्तावेजआय प्रमाण, 12वीं मार्कशीट, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड, फोटो आदि
8उद्देश्यछात्राओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना
9विशेष नोटअभी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 मेधावी छात्राओं के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन योजना के रूप में सामने आई है। वर्ष 2026–27 के बजट में घोषित इस पहल का मकसद उन बेटियों को सीधी सहायता देना है जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं लेकिन आने-जाने की दूरी, साधनों की कमी या आर्थिक कारणों से कठिनाइयों का सामना करती हैं।]

योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिससे पात्र छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न सिर्फ कॉलेज तक पहुंच आसान होगी, बल्कि पढ़ाई में निरंतरता भी बनी रहेगी। यह पहल योगी आदित्यनाथ सरकार की बेटियों की शिक्षा और स्वावलंबन पर केंद्रित नीति को भी दर्शाती है, जबकि योजना का नाम वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के सम्मान में रखा गया है।

UP Free Scooty Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 का मूल लक्ष्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए व्यावहारिक सहायता देना है। सरकार चाहती है कि दूरी, परिवहन की दिक्कत या सुरक्षा की चिंता किसी भी बेटी की पढ़ाई में बाधा न बने। इसके जरिए ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रही होनहार छात्राओं को नियमित रूप से शिक्षण संस्थान तक पहुंचने का साधन मिलेगा। साथ ही, यह पहल ड्रॉपआउट दर घटाने, समय की बचत कराने और लड़कियों में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है। योजना शिक्षा के साथ-साथ बेटियों के समग्र सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2025 – ताज़ा अपडेट

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य उन छात्राओं को सहायता देना है जो कॉलेज आने-जाने की समस्या या आर्थिक कारणों से अपनी शिक्षा बीच में छोड़ देती हैं। यह योजना बेटियों को सुरक्षित, आसान और नियमित रूप से शिक्षा संस्थान तक पहुंचने में मदद करेगी।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत मिलने वाली स्कूटी

उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। 11 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी घोषणा की। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

जो छात्राएं पात्र हैं, वे आवेदन, योग्यता और अन्य जानकारी आधिकारिक अपडेट आने के बाद ऑनलाइन देख सकेंगी। यह योजना छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदिका उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी (Permanent Resident) होनी चाहिए।
  • छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को चयन में प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों या कॉलेजों में छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगी।
  • छात्रा पहले किसी अन्य सरकारी स्कूटी योजना का लाभ न ले चुकी हो।

UP Free Scooty Scheme 2026 के दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए दस्तावेजों की सूची पर ध्यान दीजिए, जो इस प्रकार से हैं:

  • आय प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • Bank khata details
  • Sport size photo

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह साल में ही इस योजना की शुरुआत की गई है, ताकि बेटियों के उज्जवल विकास हो सके।
  • रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Free Scooty Scheme 2026) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2026-27 के वित्तीय बजट के लिए इसकी घोषणा की गई है।
  • जिन बेटियों का 12वीं क्लास में 75% से भी ज्यादा यानी 75% अंक है उनको इसका लाभ दिया जाएगा।
  • Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana के लिए सरकार 400 करोड रुपए खर्च करने वाली है।
  • “रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना” या “यूपी फ्री स्कूटी योजना 2026 के आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (up.gov.in) में जाकर विजिट कर सकते हो।
  • यूपी फ्री स्कूटी योजना के बारे में बात करें तो लगभग 35,000 फ्री स्कूटी दिया जाएगा, वह भी छात्रों को यूपी सरकार के द्वारा दिया जाएगा।

UP Free Scooty Yojana 2026 Apply Online Process Kaise Kare

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uphed.gov.in या सरकार द्वारा जारी किए गए संबंधित नए पोर्टल पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ या ‘Free Scooty Scheme’ के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर साइन अप करें तथा OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा मेरिट संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • पूरी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • आवेदन सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र एवं मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अन्य अपडेट जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

स्कूटी वितरण कैसे होगा? जानिए पूरी प्रक्रिया

सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करेगी। यहां जानिए, कैसे और कब मिलेगी स्कूटी—

  • पहले चरण में सभी आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। जिन छात्राओं ने पात्रता मापदंड पूरे किए हैं, उनकी एक चयन सूची तैयार की जाएगी।
  • चयनित छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी।
  • प्रत्येक जिले में स्कूटी वितरण के लिए विशेष केंद्र बनाए जाएंगे। छात्राओं को वहां तय समय पर उपस्थित होना होगा, जहाँ उनके दस्तावेज़ देखकर स्कूटी सौंपी जाएगी।
  • स्कूटी वितरण की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार की निगरानी में होगी, ताकि योजना का लाभ केवल हकदारों तक ही पहुंचे।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Official Website

  • अभी इस योजना के लिए अलग से कोई आधिकारिक आवेदन वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई है।
  • अपडेट आने पर आवेदन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट — uphed.gov.in या उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

Conclusion

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana को लेकर बात करें तो इस योजना को लेकर सभी प्रकार की जानकारी जैसे रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Free Scooty Scheme 2026) क्या है, इसके महत्व के बारे में, आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक से इस आर्टिकल में हमने बताया है, ताकि सभी प्रकार की जानकारी इसी आर्टिकल में मिल सके।

UP Free Scooty Yojana 2026 : FAQs

Q1: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 क्या है?

उत्तर: यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति आधारित स्कीम है, जिसमें 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Q2: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजनाका लाभ कौन ले सकता है?

उत्तर:
वह छात्राएं जो:
उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हों,
12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त की हों,
किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज में पढ़ रही हों,
परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम हो,
और किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ न लिया हो – वे पात्र हैं।

Q3: क्या रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना केवल ग्रामीण छात्राओं के लिए है?

नहीं, यह योजना सभी पात्र छात्राओं के लिए है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को चयन में प्राथमिकता दी जा सकती है।

Q4: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कितनी स्कूटियां वितरित की जाएंगी?

उत्तर:
सरकार का लक्ष्य है कि लगभग 1 लाख छात्राओं को योजना से लाभान्वित किया जाए। अनुमानित रूप से 35,000 से अधिक स्कूटियां पहले चरण में वितरित की जा सकती हैं।

Read More:

Advertisement