Patna High Court Technical Assistant Vacancy 2026 : ₹92,300 तक सैलरी – 01 अप्रैल से आवेदन शुरू!
Advertisement
Patna High Court Technical Assistant Vacancy 2026 :Patna High Court द्वारा Technical Assistant Recruitment 2026 के तहत 53 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती (Advertisement No. PHC/01/2026) 25 मार्च 2026 को जारी की गई है और योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 02 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में BCA, ITI या कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी, जिनके पास कम से कम 1 वर्ष का अनुभव है, आवेदन करने के पात्र हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300) के तहत सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और अन्य जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी दी गई है।
Patna High Court Technical Assistant Vacancy 2026
Patna High Court Technical Assistant Vacancy 2026
Organization
Patna High Court
Post Name
Technical Assistant (Group-C)
Total No
53
Qualification
BCA / ITI / Diploma + 1 Year Experience
Application Mode
Online only
Official Website
patnahighcourt.gov.in
Bihar Patna High Court Technical Assistant Bharti 2026
FAQs : Patna High Court Technical Assistant Bharti 2026
1.Patna High Court Technical Assistant Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?
पटना हाई कोर्ट Technical Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 53 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती Group-C कैटेगरी में आती है और इसमें विभिन्न आरक्षित वर्गों (SC, ST, BC, EBC, EWS) के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।
2. Patna High Court Technical Assistant के लिए आवेदन कब से कब तक होगा?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 मई 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
3 इPatna High Court Technical Assistant Bharti 2026 के लिए योग्यता (Qualification) क्या है?
Patna High Court Technical Assistant भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास BCA / ITI / Diploma (Computer Science / Electronics) होना जरूरी है। इसके साथ ही कम से कम 1 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव (Experience) भी अनिवार्य है।
4. Technical Assistant की सैलरी कितनी होगी?
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से ₹92,300 (Level-5 Pay Scale) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 7वें वेतन आयोग के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे।