HVF Avadi Apprentice Vacancy 2026-27 :Heavy Vehicles Factory (HVF), अवडी, चेन्नई की तरफ से Apprenticeship 2026-27 का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें कुल 450 पदों पर एक साल के लिए ट्रेनिंग का मौका दिया जा रहा है। इसमें Graduate Apprentice, Diploma (Technician) Apprentice और Non-Engineering Graduate Apprentice (जैसे BA, BSc, BCom, BBA, BCA आदि) शामिल हैं।
यह मौका खास तौर पर उन कैंडिडेट्स के लिए है जो 2022, 2023, 2024 या 2025 में पास आउट हुए हैं और तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना या पुडुचेरी के रहने वाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार NATS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो Graduate Apprentice के लिए संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री होना जरूरी है, जबकि Diploma Apprentice के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं Non-Engineering Apprentice के लिए आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में ग्रेजुएशन (जैसे BA, BSc, BCom आदि) अनिवार्य है।
सभी डिग्री/डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। उम्र सीमा Apprenticeship नियमों के अनुसार तय की जाएगी और SC/ST/OBC/PwD वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आरक्षण भी मिलेगा। HVF Avadi Apprentice Vacancy 2026-27 के बारे में आवेदन करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ने का प्रयास करें।
HVF Avadi Apprentice Vacancy 2026
HVF Avadi Apprentice Vacancy 2026
Organization
Heavy Vehicles Factory (HVF), Avadi, Chennai – Ministry of Defence
प्रश्न 1: HVF Apprentice Vacancy 2026 में कौन-कौन आवेदन कर सकता है? इस भर्ती में वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2022, 2023, 2024 या 2025 में इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा या BA, BSc, BCom, BBA, BCA जैसे कोर्स पूरे किए हैं। ध्यान रखें कि आपकी डिग्री रेगुलर (Full-time) होनी चाहिए, डिस्टेंस या ओपन यूनिवर्सिटी वाले उम्मीदवार इसके लिए योग्य नहीं हैं।
प्रश्न 2:HVF Apprentice Vacancy 2026 में सैलरी (स्टाइपेंड) कितनी मिलेगी? इस अप्रेंटिसशिप में Graduate और Non-Engineering Graduate उम्मीदवारों को हर महीने ₹18,000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि Diploma वालों को ₹16,200 प्रति माह दिया जाएगा। यह एक साल की ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा।
प्रश्न 3: चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है? इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके मार्क्स (Percentage) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
प्रश्न 4: आवेदन कैसे करना होगा? उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके “HEAVY VEHICLES FACTORY” सर्च करना है और Apply बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होगा।