HPRCA Vacancy 2026 : 331 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10 मार्च से आवेदन शुरू
Advertisement
HPRCA Vacancy 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog), हमीरपुर ने विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी करते हुए 331 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। HPRCA Bharti 2026 के तहत पंचायती राज, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस अभियान में Panchayat Secretary, Operation Theatre Assistant, Radiographer, Pharmacist सहित कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी और 4 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
HPRCA Vacancy 2026 लेकर इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से चर्चा करेंगे जैसे कि इससे जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि के बारे में, पदों के बारे में, वेतन के बारे में, आयु सीमा के बारे में, कितने पदों की भर्ती निकाली गई है?, क्या क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है? और आप कैसे आवेदन करोगे आदि चीजों को विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे।
प्रश्न 1: HPRCA Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 331 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
प्रश्न 2: आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी? ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
प्रश्न 3: चयन प्रक्रिया क्या होगी? चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा। पंचायत सचिव पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य है, जो केवल क्वालिफाइंग होगा।
प्रश्न 4: आवेदन शुल्क कितना है? सभी वर्गों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100 और प्रोसेसिंग शुल्क ₹2700 निर्धारित किया गया है।
प्रश्न 5: आवेदन कैसे करें? उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।