SarkariKhhabri

India's No. 1 Portal for Sarkari Naukri & Exams

Advertisement

Bihar Teacher Vacancy 2026: भारती शिक्षा समिति, बिहार शिक्षक भर्ती 2026, जाने?

Advertisement

Bihar Teacher Vacancy 2026: अगर आप बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारती शिक्षा समिति, बिहार और शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार द्वारा संचालित दक्षिण बिहार के विभिन्न सरस्वती शिशु/विद्या/वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में योग्य, मेहनती और अनुभवी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्राथमिक (शिशु मंदिर), माध्यमिक (TGT) और वरिष्ठ माध्यमिक (PGT) स्तर के लिए निकाली गई है, जिसमें कई विषयों के लिए पद उपलब्ध हैं।

प्राथमिक स्तर (शिशु मंदिर) में संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विषय के लिए इंटर या स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर विषय के लिए 2 वर्षीय कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य रखा गया है। इस स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹9300–34800 का पे बैंड और ₹4200 ग्रेड पे दिया जाएगा, जबकि D.El.Ed./NTT अभ्यर्थियों के लिए ₹5200–20200 पे बैंड और ₹2800 ग्रेड पे निर्धारित है।

माध्यमिक स्तर (TGT) के तहत संस्कृत, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, भूगोल, संगीत और शारीरिक शिक्षा विषयों में भर्ती होगी। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातक और प्रशिक्षित (B.Ed.) होना जरूरी है। संगीत के लिए बी.म्यूज या समकक्ष और शारीरिक शिक्षा के लिए B.P.Ed. अनिवार्य है। इस पद के लिए ₹9300–34800 पे बैंड और ₹4600 ग्रेड पे दिया जाएगा।

वहीं वरिष्ठ माध्यमिक (PGT) स्तर के लिए गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और अंग्रेजी विषय शामिल हैं। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) के साथ B.Ed. अनिवार्य है, जबकि शारीरिक शिक्षा के लिए M.P.Ed. योग्यता आवश्यक है। इस पद के लिए ₹9300–34800 पे बैंड और ₹4800 ग्रेड पे मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 05 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भारती शिक्षा समिति, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती विज्ञापन 15 मार्च 2026 को दैनिक हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित किया गया है। Bihar Teacher Vacancy 2026 बाकी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ने का प्रयास कीजिए।

Bihar Teacher Vacancy 2026

Bihar Teacher Bharti 2026
Organization Bharati Shiksha Samiti, Bihar
Post Name PRT, TGT, PGT Teacher
Total Post Not Mention
Application Mode Online 
Salary Pay ₹5200 – ₹34800 + Grade Pay
Official Website https://bsspatna.in/

Bihar Teacher Vacancy 2026 Online Form

Important Date Application Fees 
  • Start Date : 16 March 2026
  • Last Date to Apply : 05 April 2026
  • Written Examination: 24 April 2026
  • Interview (PRT & PGT) :08 May 2026
  • Interview (TGT) : 09 May 2026
  • All Candidates : ₹500
Age Limit Eligibility

Intermediate / Graduation / Post Graduation

Age Limit
Post Level Age Limit (As on 01 Jan 2026)
Primary (PRT) 19 – 45 Years
TGT / PGT 21 – 45 Years
Total Post  Salary
Not Mentioned ₹5200 – ₹34800 + Grade Pay
Vacancy Details
School Type School Name Post Name Subjects Vacancy
Primary Level Saraswati Shishu Mandir PRT (Primary Teacher) Sanskrit, English, Science, Mathematics, Computer Not Mentioned
Secondary Level Saraswati Vidya Mandir TGT (Trained Graduate Teacher) Sanskrit, Biology, Physics, Chemistry, Math, English, Hindi, History, Geography, Music, Physical Education Not Mentioned
Senior Secondary Level Saraswati Senior Secondary Vidya Mandir PGT (Post Graduate Teacher) Mathematics, Physics, Chemistry, Biology, English, Physical Education Not Mentioned
Eligibility Criteria
Post Level Subject Qualification Experience
PRT All Subjects Intermediate / Graduation + D.El.Ed / NTT Preference to Experienced Candidates
PRT (Computer) Computer Graduation + 2-Year Computer Course Preference to Experienced Candidates
TGT All Subjects Graduation in Relevant Subject + B.Ed Preference to Experienced Candidates
TGT (Music) Music B.Music or Equivalent Preference to Experienced Candidates
TGT (Physical) Physical Education B.P.Ed Preference to Experienced Candidates
PGT All Subjects Post Graduation + B.Ed Preference to Experienced Candidates
PGT (Physical) Physical Education M.P.Ed Preference to Experienced Candidates
 Salary Structure 
Post Level Pay Band Grade Pay
PRT (Graduate Trained) ₹9300 – ₹34800 ₹4200
PRT (D.El.Ed / NTT) ₹5200 – ₹20200 ₹2800
TGT ₹9300 – ₹34800 ₹4600
PGT ₹9300 – ₹34800 ₹4800
Selection Process
Stage Process Details
1 Written Exam Subject-based written test
2 Interview Shortlisted candidates will be called
3 Merit List Based on exam & interview performance
4 Document Verification Final verification before appointment
How to Apply For Bihar Teacher Bharti 2026
Step Process
1 Visit the official website of Bharati Shiksha Samiti, Bihar
2 Open Recruitment Section
3 Click on Teacher Recruitment 2026
4 Register (Name, Mobile, Email)
5 Fill Application Form
6 Upload Documents (Certificates, Photo, Signature)
7 Pay ₹500 Application Fee
8 Review & Submit Form
9 Take Printout for future use

Important Links

APPLY Now Click here
 Download Notification Click here
Official Website Click here 
Age Calculator Click Here
Image & Signature KB Resizer Image | Signature
More Sarkari Tools Click Here
Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram  Click Here
Join Youtube Click Here
Join Instagram Click Here
FAQs : Bihar Teacher Bharti 2026

1. Bihar Teacher Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
 इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास PRT के लिए 12वीं/Graduation + D.El.Ed/NTT, TGT के लिए Graduation + B.Ed और PGT के लिए Post Graduation + B.Ed की योग्यता है।

2. क्या इसमें अनुभव (Experience) जरूरी है?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार अनुभव अनिवार्य नहीं है, लेकिन अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3. आवेदन प्रक्रिया क्या है और कैसे अप्लाई करें?
 उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
 पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ₹500 फीस जमा करें।

4. चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?
 चयन दो चरणों में होगा:
1. लिखित परीक्षा
2. इंटरव्यू
अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

5.सैलरी कितनी मिलेगी?
 इस भर्ती में सैलरी ₹5200 से ₹34800 तक (Grade Pay ₹2800 से ₹4800) दी जाएगी, जो पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है।

Advertisement